मैक्सिको के स्यूदाद जुआरेज शहर की जेल पर हमले में 14 की मौत, 13 घायल, 24 कैदी भागे, दो हमलावर मारे गये
Last Updated 02 Jan 2023 10:51:00 AM IST
मैक्सिको के स्यूदाद जुआरेज शहर की एक जेल पर हुए हमले में 10 गार्ड और चार कैदियों की मौत हो गई।
![]() मैक्सिको जेल पर हमले में 14 की मौत, 13 घायल, 24 कैदी भागे |
अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने चिहुआहुआ राज्य अभियोजक के कार्यालय के हवाले से बताया कि रविवार की सुबह बख्तरबंद वाहनों में सवार बंदूकधारियों ने जेल के सुरक्षाकर्मियों पर गोलियां चलाईं।
मैक्सिकन सैनिकों और राज्य पुलिस ने रविवार देर रात जेल पर नियंत्रण हासिल कर लिया।
इसने कहा घटना के दौरान 13 लोग घायल हो गए और 24 कैदी भाग गए।
बयान के अनुसार स्थानीय पुलिस ने एक वाहन में सवार दो बंदूकधारियों को मार गिराया।
| Tweet![]() |