काबुल की एक मस्जिद में गोलीबारी, पांच की मौत

Last Updated 24 Nov 2022 08:24:56 AM IST

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के ख्वाजा रावश इलाके में एक मस्जिद में बुधवार को एक व्यक्ति द्वारा की गई गोलीबारी की घटना में पांच लोगों की मौत हो गई।


काबुल : मस्जिद में गोलीबारी, पांच की मौत

स्थानीय मीडिया ने तालिबान पुलिस के हवाले से कहा, काबुल शहर के 9वें जिले के एक मस्जिद में एक बंदूकधारी ने एक ही परिवार के पांच सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी और एक अन्य को घायल कर दिया।

घायल को नजदीक के अस्पताल में भर्ती किया गया है।

घटनास्थल पर अतिरिक्त सुरक्षाबल तैनात किए गए है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अभीतक किसी भी संगठन ने घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है।

वार्ता
काबुल


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment