श्रीलंका की संसद ने पारित हुआ वर्ष 2022 का अंतरिम बजट, राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने पेश किया था बजट
Last Updated 03 Sep 2022 08:47:44 AM IST
श्रीलंका की संसद ने शुक्रवार को वर्ष 2022 के लिए अंतरिम बजट पारित कर दिया। एक दिन पहले ही अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने सबसे बुरे आर्थिक संकट से उबरने में मदद पहुंचाने के लिए श्रीलंका को 2.9 अरब डॉलर का ऋण देने का ऐलान किया था।
![]() रानिल विक्रमसिंघे (फाइल फोटो) |
इस बजट के विरोध में महज पांच मत पड़े। जनता विमुक्ति पेरामुना (जेवीपी) के तीन और ऑल सिलोन तमिल कांग्रेस के दो सांसदों ने अंतरिम बजट के खिलाफ मतदान किया।
देश की 225 सदस्यीय संसद में 115 सदस्यों ने अंतरिम बजट के पक्ष में वोट डाला जबकि मुख्य विपक्षी दली एसजेबी मतदान से अनुपस्थित रहा।
यह बजट राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने पेश किया था जो वित्त मंत्री भी हैं। अंतरिम बजट में आयकर, मूल्य वर्धित कर, दूरसंचार लेवी से जुड़े कई सुधार प्रस्तावित किये गये हैं।
| Tweet![]() |