शिकागो में स्वतंत्रता दिवस परेड के दौरान गोलीबारी, 6 की मौत, 24 घायल

Last Updated 05 Jul 2022 01:27:00 AM IST

अमेरिका में शिकागो शहर के हाईलैंड पार्क के निकट सोमवार को स्वतंत्रता दिवस परेड के दौरान हुई गोलीबारी में कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 24 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।


शिकागो में स्वतंत्रता दिवस परेड के दौरान गोलीबारी, छह की मौत

बताया जा रहा है कि हमलावर ने किसी इमारत की छत पर से गोलीबारी की। इस बीच अधिकारी संदिग्ध हमलावर की तलाश कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि वह ेत व्यक्ति है, जिसने सफेद और नीले रंग की टी शर्ट पहन रखी है।

लेक काउंटी मेजर क्राइम टास्क फोर्स के प्रवक्ता क्रिस्टोफर कोवेली ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हमलावर ने किसी छत पर से राइफल से परेड में शामिल लोगों पर गोलीबारी की और वह राइफल बरामद कर ली गई है।

हालांकि यह पता नहीं चल पाया है कि उसने किस इमारत की छत से गोलीबारी की। कोवेली ने कहा कि पुलिस का मानना है कि केवल एक शूटर ने इस हमले को अंजाम दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि उन्होंने खून से लथपथ शव देखे हैं, जिन पर कंबल ढंके हुए हैं। ‘सन-टाइम्स’ के अनुसार परेड सुबह 10 बजे शुरू हुई, लेकिन गोलीबारी होते ही 10 मिनट बाद इसे रोक दिया गया। ‘सन टाइम्स’ के संवाददाता ने कहा कि उसने कुछ शवों पर कंबल ढंका हुआ देखा है।

एपी
हाईलैंड पार्क (अमेरिका)


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment