मुश्किल हालात में भी लोकतंत्र बड़े लक्ष्य हासिल करने में सक्षम

Last Updated 27 Jun 2022 02:04:06 AM IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि भारत ने दुनिया को दिखाया है कि लोकतंत्र में मुश्किल से मुश्किल हालात में बड़े-बड़े लक्ष्य हासिल करने की ताकत है और देश अपने सपनों को सिद्ध करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।


म्यूनिख : अपनी जर्मनी यात्रा के दौरान एक बच्ची का अभिवादन स्वीकार करते मोदी।

मोदी ने जर्मनी के म्यूनिख के ऑडी डोम सभागार में यूरोप के विभिन्न भागों से आये हजारों प्रवासी भारतीयों के एक सामुदायिक कार्यक्रम को संबोधित किया।

इससे पहले आयोजन स्थल पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं गयीं।

प्रधानमंत्री ने इस बार करीब 33 मिनट का भाषण दिया जिसमें उन्होंने भारत की विकास यात्रा और सरकार की विभिन्न पहलों एवं उनकी सफलता का उल्लेख किया।

वार्ता
म्यूनिख


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment