कांगो में मंकीपॉक्स से नौ की मौत

Last Updated 01 Jun 2022 01:59:20 AM IST

कांगो में 2022 में मंकीपॉक्स से नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि नाइजीरिया में इस साल इस बीमारी से पहली मौत दर्ज की गई। मंकीपॉक्स का प्रकोप कई वर्षों के बाद अचानक सामने आया है।


कांगो में मंकीपॉक्स से नौ की मौत

कांगो में संकुरु स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख डॉ. एमे अलोंगो ने सोमवार को बताया कि देश में इस बीमारी के 465 मामलों की पुष्टि हुई है। मंकीपॉक्स से पश्चिम और मध्य अफ्रीका सबसे ज्यादा प्रभावित है। डॉ. अलोंगो ने बताया कि कांगो में यह बीमारी मृत बंदरों और चूहों के सेवन के कारण फैली है। अधिकारी ने कहा, ‘निवासी जंगल में प्रवेश करते हैं, मृत बंदरों, चमगादड़ों और चूहों को उठाते हैं, जो मंकीपॉक्स के स्रोत हैं।’

अधिकारी ने मंकीपॉक्स के लक्षणों वाले लोगों से पृथक-वास में रहने के लिए स्वास्थ्य केंद्र जाने का आग्रह किया है। इस बीच नाइजीरिया में रोग नियंत्रण एजेंसी ने रविवार को बताया कि देश में इस साल मंकीपॉक्स से मौत का पहला मामला सामने आया है। नाइजीरिया रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सीडीसी) ने घोषणा की कि 2022 में रोग के 66 संदिग्ध मामलों में से 21 में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

नाइजीरिया सीडीसी ने कहा, ‘40 वर्षीय मरीज की मौत की सूचना मिली है, जो अन्य बीमारियों से भी ग्रसित था।’ नाइजीरिया में सितम्बर 2017 से मंकीपॉक्स का प्रकोप नहीं देखा गया है, लेकिन छिटपुट मामले सामने आते रहे हैं।

इसके बाद हुई दोनों पक्षों की बैठक में संघर्ष-विराम को अनिश्चित काल के लिए बढ़ाने और वार्ता को जारी रखने पर सहमति बनी, ताकि संघर्ष को समाप्त किया जा सके जिसकी वजह से पाकिस्तान के कबायली इलाकों और पूरे पाकिस्तान में बड़े पैमाने पर लोगों को विस्थापित होना पड़ा है और हजारों लोग मारे गए हैं।

एपी
अबूजा (नाइजीरिया)


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment