भारत की यात्रा में अधिक सर्तक रहें अमेरिकी नागरिक : अमेरिका
अमेरिका ने एक नए यात्रा परामर्श में अपने नागरिकों से भारत की यात्रा करते समय ‘‘अधिक सतर्क’’ रहने का आग्रह किया और उन्हें जम्मू-कश्मीर तथा भारत-पाकिस्तान सीमा के 10 किलोमीटर के दायरे में नहीं जाने की सलाह भी दी है।
![]() भारत की यात्रा में अधिक सर्तक रहें अमेरिकी नागरिक : अमेरिका |
अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने एक नए यात्रा परामर्श में कहा, ‘‘अपराध और आतंकवाद के कारण भारत को लेकर सतर्कता बढ़ाई गई है।’’
मंत्रालय ने कहा कि भारत की यात्रा के जोखिम स्तर को कम करते हुए स्तर-3 से स्तर-2 किया जा रहा है।
अमेरिका द्वारा आखिरी यात्रा परामर्श 25 जनवरी को जारी किया गया था। रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (सीडीसी) ने एक दिन पहले ही भारत में कोविड-19 के कम होते मामलों के मद्देनजर उसके लिए स्तर-1 का ‘ट्रेवल हेल्थ नोटिस’ जारी किया था।
दोनों परामर्श इस बात की ओर इशारा करते हैं कि अमेरिका को लगता है कि भारत में हालात अब सामान्य हो रहे हैं।
जम्मू-कश्मीर और भारत तथा पाकिस्तान सीमा पर उसका नजरिया हालांकि अब भी वही है, जहां वह अपने नागरिकों को यात्रा नहीं करने की ही सलाह दे रहा है।
परामर्श में कहा गया, ‘‘केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी हमले और हिंसक नागरिक प्रदर्शन की आशंका है। इस केन्द्र शासित प्रदेश (पूर्वी लद्दाख क्षेत्र और उसकी राजधानी लेह को छोड़कर) की यात्रा करने से बचें।’’
| Tweet![]() |