रूस से नाटो को नहीं कोई खतरा : पेंटागन

Last Updated 09 Feb 2022 01:31:34 AM IST

अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन ने कहा है कि रूस से नाटो के पूर्वी हिस्से को कोई खतरा नहीं है।


अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन

पेंटागन के प्रेस सचिव जॉन किर्बी ने सोमवार को एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा, ‘नाटो के पूर्वी हिस्से को सीधे तौर पर रूस से कोई खास खतरा नहीं है।

हालांकि हम यह देख सकते हैं कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दक्षिण और क्रीमिया के अलावा बेलारूस सहित यूक्रेन की सीमाओं पर बड़े पैमाने पर सैन्य बलों को एकाित किया है।

यूक्रेन और बेलारूस की सीमाओं पर जमा हुए रूसी सैनिकों पर बोलते हुए किर्बी ने कहा कि रूस ने तैनात सैनिकों की संख्या में और वृद्धि की है। किर्बी ने कहा, ‘लेकिन संख्या से अधिक क्षमता महत्व रखता है और हम यह देख पाते हैं कि वह अपनी क्षमताओं को बढ़ा रहा है।

इसे हम बेलारूस और रूस के साथ यूक्रेन की सीमा पर उसकी संयुक्त शस्त्र क्षमता को कह सकते हैं, यानि कि सिर्फ सेना या सीमा पर नजर आ रहे उनके वाहन ही महत्व नहीं रखते हैं बल्कि तोपखाने, लंबी दूरी तक मार करने वाले आग के गोले, हवा और जमीन से मार करने वाली मिसाइलें और साथ ही विशेष अभियानों का अपना एक अलग महत्व है।

वार्ता
वॉशिंगटन


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment