श्रीलंका ने 11 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार

Last Updated 09 Feb 2022 01:35:02 AM IST

श्रीलंका की नौसेना ने अपनी समुद्री सीमा के अंदर कथित तौर पर मछली पकड़ने को लेकर 11 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया।


श्रीलंका ने 11 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार

साथ ही मछली पकड़ने की तीन नौकाओं को भी जब्त कर लिया। एक आधिकारिक बयान में मंगलवार को यह जानकारी दी गई।

नोसैना ने बताया कि सोमवार को उत्तर में डेल्फट द्वीप के पास इन मछुआरों को गिरफ्तार किया गया।

वे समुद्र की सतह पर जाल डाल कर मछलियां पकड़ रहे थे। इन गतिविधियों का स्थानीय मछुआरों पर पड़ने वाले प्रभाव को कम करने और देश में मत्स्य संसाधनों की धारणीयता सुनिश्चित करने के लिए श्रीलंका के जल क्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने को रोकने के नौसेना के गश्त के तहत ये गरिफ्तारियां की गईं।

मछुआरों का मुद्दा दोनों देशों के बीच एक विवादस्पद मुद्दा बना हुआ है।

भाषा
कोलंबो


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment