इंडोनेशिया में भूस्खलन, बाढ की घटनाओं में मृतकों की संख्या 126 हुई, दर्जनों लापता

Last Updated 07 Apr 2021 03:47:31 PM IST

पूर्वी इंडोनेशिया में भूस्खलन और बाढ की घटनाओं में जान गंवाने वालों की संख्या 126 तक पहुंच गई है और दर्जनों लोग अब भी लापता हैं। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।




इंडोनेशिया में भूस्खलन, बाढ की घटनाओं में मृतकों की संख्या 126 हुई, दर्जनों लापता

उन्होंने कहा कि संबंधित क्षेत्रों में लगातार बारिश हो रही है जिससे खोज अभियान में बाधा आ रही है। अदोनारा द्वीप के ईस्ट फ्लोरेस जिले में सर्वाधिक जनहानि हुई है जहां अब तक 67 शव बरामद हो चुके हैं और छह लोग लापता हैं। इस क्षेत्र में हुई घटना में रविवार सुबह पास की पहाड़ियों से मलबा गिर पड़ा जिसकी चपेट में कई लोग आ गए। हादसे के समय ये लोग सोए हुए थे।

रात भर हुई बारिश के चलते नदियों के तट टूट गए और अचानक आई बाढ में कई लोग बह गए।

इंडानेशिया की राष्ट्रीय आपदा मोचन इकाई के अनुसार, पास के लेम्बाता द्वीप पर चक्रवात ‘सेरोजा’ के चलते हुई बारिश के कारण नवंबर में फटे एक ज्वालामुखी के लावा के प्रवाह में तेजी आ गई और इसकी चपेट में एक दर्जन से अधिक गांव आ गए। इस घटना में कम से कम 28 लोगों की मौत हो गई और 44 अन्य के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

सैकड़ों सुरक्षाकर्मी और आम लोग इस उम्मीद के साथ मलबे में लोगों को तलाशने में लगे हैं कि कहीं कोई जीवित मिल जाए।

अधिकारियों के अनुसार इंडोनेशिया में विभिन्न द्वीपों पर भूस्खलन और बाढ की घटनाओं में कम से कम 126 लोगों की मौत हुई है। वहीं, पास के ईस्ट तिमोर में भी 27 लोगों की मौत की खबर है। हजारों घर नष्ट हो गए हैं और इसके चलते हजारों लोगों को विस्थापित होना पड़ा है। मौसम के कम से कम शुक्रवार तक खराब रहने का पूर्वानुमान है और तूफान दक्षिण में ऑस्ट्रेलिया की तरफ बढ गया है।

लगातार जारी बारिश और प्रभावित क्षेत्रों के दूर-दराज में होने के कारण राहत एवं बचाव कार्य में बाधा आ रही है। अनेक स्थानों पर सड़कें और पुल नष्ट हो गए हैं।

एपी
लेम्बाता


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment