अफगानिस्तान : लक्षित हमलों में 5 की मौत, 5 घायल

Last Updated 08 Mar 2021 03:30:16 PM IST

अफगानिस्तान में ताजा लक्षित हमले में पांच लोग मारे गए और पांच अन्य घायल हो गए। एक स्वतंत्र युद्ध निगरानी समूह ने यह जानकारी दी।


अफगानिस्तान : लक्षित हमलों में 5 की मौत, 5 घायल

रिडक्शन इन वॉयलेंस(आरआईवी) समूह ने रविवार को अपनी वेबसाइट में जानकारी दी कि हेरात प्रांत के घोरयां जिले में एक जनजातीय नेता जोवजी अलेजाई, उसके बेटे और भतीजे को बंदूकधारी ने गोली मार दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, हेलमंड प्रांत की राजधानी लश्कर गाह में गोलीबारी में एक महिला पुलिसकर्मी घायल हो गई और उसके पति की मौत हो गई।



युद्ध निगरानी समूह ने कहा कि पुलिस डिस्ट्रिक्ट19 में एक मिनीबस में बम विस्फोट हो गया, जिसकी चपेट में आकर एक नागरिक की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।

समूह के अनुसार फरवरी में अफगानिस्तान में बढ़ते लक्षित हमलों में लगभग 60 लोग मारे गए थे।

तालिबान और इस्लामिक स्टेट (आईएस) के आतंकवादियों ने हाल के वर्षों में नागरिकों और सैन्य अधिकारियों के खिलाफ लक्षित हमले किए हैं।

आईएएनएस
काबुल


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment