काबुल में 14 रॉकेटों की चपेट में आने से 5 की मौत

Last Updated 21 Nov 2020 01:13:16 PM IST

अफगानिस्तान में 2 आईईडी विस्फोटों के बाद काबुल के विभिन्न हिस्सों में 14 रॉकेटों के गिरने से उनकी चपेट में आकर कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई और 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।




(फाइल फोटो)

टोलो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, "आंतरिक मामलों के मंत्रालय ने कहा है कि रॉकेट काबुल के वजीर अकबर खान और शहर-ए-नवा क्षेत्रों में गिरे। इससे पहले शहर के चेहेल सुतून और अर्जान कीमत क्षेत्रों में 2 विस्फोट हुए थे।"

मंत्रालय के अनुसार, "5 मृतकों में एक सुरक्षा बल का सदस्य था। रॉकेट हमलों में घायल हुए लोगों में से अधिकांश को काबुल के शहर-ए-नवा इलाके में इमरजेंसी अस्पताल ले जाया गया।"

अब तक किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

वहीं तालिबान ने अपना हाथ होने से इनकार किया है।
 

आईएएनएस
काबुल


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment