जो बिडेन शनिवार रात राष्ट्र को संबोधित करेंगे
Last Updated 08 Nov 2020 03:09:57 AM IST
अमेरिकी राष्ट्रपति पद का चुनाव जीतने वाले जो बिडेन शनिवार को स्थानीय समयानुसार रात आठ बजे अमेरिकी राज्य डेलावेयर के शहर विलमिंगटन से राष्ट्र को संबोधित करेंगे।
![]() जो बिडेन |
उनकी चुनावी अभियान टीम ने एक बयान में कहा, राष्ट्रपति चुनाव जीतने वाले जो बिडेन डेलावेयर राज्य के विलमिंगटन शहर से राष्ट्र के नाम संदेश देंगे और इसमें उनके साथ डॉ जिल बिडेन, उपराष्ट्रपति बनने जा रहीं कमला हैरिस और डग एमहॉफ भी शामिल होंगे।
| Tweet![]() |