अफगानिस्तान में आई भीषण बाढ़, 122 की मौत

Last Updated 28 Aug 2020 01:42:05 AM IST

अफगानिस्तान के कई राज्यों में आई भीषण बाढ़ में 122 लोगों की मौत हो गई और 147 लोग घायल हो गए।


अफगानिस्तान में आई भीषण बाढ़, 122 की मौत

कई लोग लापता भी बताए जा रहे हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, अफगानिस्तान के आपदा प्रबंधन मंत्रालय ने कहा कि मंगलवार रात से ही बाढ़ की वजह से तबाही जारी है।

जहां बाढ़ से तबाही मची है उनमें कपिसा, काबुल, वारदक, पकतिया, खोस्त आदि शामिल है। लेकिन परवन प्रोविंस ंमें सबसे ज्यादा तबाही मची है।



आपदा प्रबंधन के अधिकारी और अफगानी सेना प्रभावित लोगों को राहत सामग्री पहुंचा रहे हैं।

बाढ़ में कम से कम 1500 घर तबाह हो गए हैं। एक हजार से ज्यादा हेक्टेयर में फसल बर्बाद हो गई है और 600 से ज्यादा जानवर भी मारे गए हैं।

आईएएनएस
काबुल


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment