भारतीय मूल के लोगों का प्रतिनिधित्व करने वाले श्रीलंका के नेता का निधन

Last Updated 28 May 2020 06:04:50 AM IST

श्रीलंका में चाय बागानों में काम करने वाले भारतीय मूल के लोगों को नागरिकता दिलाने में मुख्य भूमिका अदा करने वाले पूर्व मंत्री अरुमुगम थोंडामन का निधन हो गया।


भारतीय मूल के लोगों का प्रतिनिधित्व करने वाले श्रीलंका के नेता का निधन

वह 56 साल के थे। सूत्रों ने बताया, श्रमिक संघ और राजनीतिक पार्टी सिलोन वर्कर्स कांग्रेस (सीडब्ल्यूसी) के नेता थोंडामन का मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह सीडब्ल्यूसी के संस्थापक सावुमयायामुर्ति थोंडामन के पोते थे। यहां चाय बागानों में काम करने वाले भारतीय मूल के तमिल लोगों का प्रतिनिधित्व इस पार्टी ने किया।

चाय बागानों में काम करने वाले भारतीय मूल के लोगों को 1980 के मध्य में नागरिकता दिलाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान है। पिछले साल नवम्बर में आयोजित राष्ट्रपति चुनाव में उन्होंने राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे का समर्थन किया था। उन्हें दिसम्बर में पशुधन मंत्री बनाया गया था। निधन से कुछ घंटे पहले ही उन्होंने श्रीलंका में भारत के नए उच्चायुक्त गोपाल बाग्ले से मुलाकात की थी और समुदाय के विकास के लिए द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा की थी।

भाषा
कोलंबो


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment