कोरोना वायरस से दुनियाभर में मृतक संख्या 90 हजार के पार: एएफपी

Last Updated 10 Apr 2020 01:39:49 AM IST

दुनियाभर में कोरोना वायरस महामारी से बृहस्पतिवार को मृतकों की संख्या 90,000 के पार पहुंच गई।


'कोरोना वायरस से दुनियाभर में मृतक संख्या 90 हजार के पार'

यह जानकारी सरकारी सूत्रों से अंतरराष्ट्रीय समयानुसार शाम 4: 30 तक मिले आंकड़ों को एएफपी द्वारा जोड़ने पर सामने आई है।

मौत के कुल 90,938 मामलों में से आधे से ज्यादा बुरी तरह प्रभावित इटली, स्पेन और अमेरिका से आए हैं।

इटली में सबसे ज्यादा मौत हुई हैं जहां 18,279 लोगों ने दम तोड़ा है। इसके बाद स्पेन में 15,238 लोगों ने दम तोड़ा है।

अमेरिका में संक्रमितों की तादाद सबसे ज्यादा है, जहां इस बीमारी ने 14,830 लोगों की जान ले ली।

फ्रांस में 10,869 लोगों की मौत कोरोना वायरस से हुई है।

दुनियाभर में अब तक आधिकारिक रूप से कोरोना वायरस के संक्रमण के 15,34,426 के मामलों की पुष्टि हुई है।

एएफपी
पेरिस


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment