दुनिया में 76,404 की मौत,13.63 लाख संक्रमित
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब विश्व के 205 देशों में फैल चुके इस संक्रमण के कारण अब तक 76,404 लोगों की मौत हो गई है तथा 13,63,678 लोग इससे संक्रमित हुए हैं।
दुनिया में 76,404 की मौत,13.63 लाख संक्रमित |
विश्वभर में अब तक 2,93,843 लोग इस वायरस से ठीक भी हुए हैं। इटली में इस महामारी के कारण सबसे अधिक 16,523 लोगों की मौत हुई है और अब तक 132547 लोग इससे संक्रमित हुए हैं। इस संक्रमण से दुनिया भर में सबसे अधिक लोगों की मृत्यु इटली में ही हुई है।
चीन में अब तक 81,741 लोग इससे संक्रमित हुए हैं और 3,331 लोगों की मृत्यु हुई है। इस वायरस को लेकर तैयार की गई एक रिपोर्ट के मुताबिक चीन में हुई मौत के 80 प्रतिशत मामले 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के थे।
अमेरिका में यह महामारी विकराल रूप ले चुकी है। यहां पर अब तक 368449 लोग इससे संक्रमित हुए हैं जिनमें से 10 हजार से अधिक लोगों की मौत हुई है। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 10993 पहुंच गया है। स्पेन इस संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित होने वाले देशों की सूची में अमेरिका के बाद दूसरे नंबर पर है।
यहां अब तक 135032 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं और 13055 लोगों की इसके प्रकोप से मृत्यु हो चुकी है। मौत के मामले में भी स्पेन का इटली के बाद दूसरा स्थान है।
| Tweet |