स्पेन की राजकुमारी मारिया का कोरोना वायरस से निधन

Last Updated 29 Mar 2020 11:58:41 AM IST

कोरोना वायरस के संक्रमण से स्पेन की राजकुमारी मारिया टेरेसा ऑफ बोरबन-परमा की मौत हो गई। वे 86 साल की थीं।


उनके भाई प्रिंस सिक्सटो एनरिके डी बॉरबोन ने एक फेसबुक पोस्ट में इसकी जानकारी दी।

राजकुमारी की मौत 26 मार्च को हुई। उनके भाई प्रिंस सिक्सटो एनरिक डी बोरबोन, ड्यूक ऑफ अरेंज्यूज ने फेसबुक पर घोषणा की कि कोविड-19 की चपेट में आने के बाद उनकी मृत्यु हो गई। बता दें पूरी दुनिया में किसी रॉयल फैमिली से यह पहली मौत है।

स्पेन में कोरोना वायरस से बड़ी तबाही मची है। इटली के बाद यहां सबसे ज्यादा मौत की खबर है। अब तक 3400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। 

एजेंसी


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment