ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स कोरोना पॉजिटिव
Last Updated 25 Mar 2020 04:49:10 PM IST
पूरे विश्वभर में कोरोनावायरस काफी तेजी के साथ अपना पांव पसार रहा है और अब इससे संक्रमितों की फेहरिस्त में ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स का नाम जुड़ गया है।
ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स(फाइल फोटो) |
ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स को कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है।
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस ने विकसित देशों के साथ-साथ ताकतवर लोगों तक अपनी पहुंच बना ली है। इसी क्रम में ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स को भी कोरोना ने अपनी चपेट में ले लिया है।
खबरों के मुताबिक प्रिंस चार्ल्स की पत्नी डचेस कैमिला का भी कोरोना टेस्ट कराया गया, जो की नेगेटिव पाया गया।
| Tweet |