17 साल की ग्रेटा नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामांकित

Last Updated 04 Feb 2020 06:32:18 AM IST

स्वीडन के दो सांसदों ने अपने देश की किशोरी जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग को 2020 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया है।


17 साल की ग्रेटा थनबर्ग नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामांकित

स्वीडन की लेफ्ट पार्टी के जेन्स होम और हाकन स्वेनेलिंग ने सोमवार को कहा, थनबर्ग ने जलवायु संकट पर नेताओं का ध्यान खींचने के लिए कड़ी मेहनत की है और उत्सर्जन में कटौती के लिए कार्य तथा पेरिस समझौते के अनुपालन के लिए काम करना भी शांति के लिए काम करना है।

2015 के ऐतिहासिक पेरिस जलवायु समझौते में धनी और गरीब दोनों तरह के देशों से वैश्विक तापमान में कमी लाने वाले उपाय करने को कहा गया है। थनबर्ग (17) ने छात्रों के स्कूल छोड़कर जलवायु परिवर्तन पर तेजी से कार्रवाई करने की मांग वाले प्रदर्शनों में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया है। कोई भी सांसद किसी को भी नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामांकित कर सकता है।

एपी
कोपेनहेगन


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment