2018 में ग्रीन हाउस गैसों में वृद्धि नए स्तर पर पहुंची : यूएन

Last Updated 26 Nov 2019 06:44:29 AM IST

संयुक्त राष्ट्र ने सोमवार को कहा कि पिछले साल वातावरण में ग्रीनहाउस गैसों में वृद्धि नए स्तर पर पहुंच गई। जलवायु परिवर्तन के लिए ग्रीन हाउस गैस अत्यधिक जिम्मेदार हैं।


पेटेरी तलास, अध्यक्ष, विश्व मौसम विज्ञान संगठन

इन गैसों के स्तर में हुई इस वृद्धि को लेकर संयुक्त राष्ट्र ने भविष्य में मानवजाति के भले के लिए त्वरित कदम उठाने का आह्वान किया है।
वि मौसम विज्ञान संगठन के अध्यक्ष पेटेरी तलास ने एक बयान में कहा, जलवायु परिवर्तन पर समझौते में तमाम प्रतिबद्धताओं के बावजूद वातावरण में ग्रीन हाउस गैसों के एकत्र होने में कमी का कोई संकेत नहीं है। संगठन के मुख्य वाषिर्क ग्रीन हाउस गैस बुलेटिन के अनुसार 2018 में कार्बन डाई ऑक्साइड (सीओ2) का सांदण्र407.8 पीपीएम था जो 2017 के 405.5 पीपीएम से ज्यादा था।

विश्व मौसम विज्ञान संगठन के अनुसार दो अन्य मुख्य ग्रीन हाउस गैस-मीथेन और नाइट्रस ऑक्साइड भी 2018 में वातावरण में नए स्तर पर पहुंच गईं। इसने कहा कि इस दीर्घकालिक स्थिति के लगातार जारी रहने का मतलब यह है कि भविष्य की पीढ़ियों को जलवायु परिवर्तन के बढ़े हुए गंभीर प्रभावों का सामना करना पड़ेगा जिसमें तापमान में वृद्धि, अत्यंत प्रतिकूल मौसम, जल संकट, समुद्र के स्तर में वृद्धि और समुद्री तथा भूमि पारिस्थितिकी में गड़बड़ी जैसे प्रभाव शामिल हैं।

 

एएफपी
जिनेवा


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment