महिंदा राजपक्षे बनेंगे श्रीलंका के नये प्रधानमंत्री

Last Updated 21 Nov 2019 11:27:45 AM IST

पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे गुरुवार को श्रीलंका के नये प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।


शपथ समारोह विक्रमसिंधे के आधिकारिक तौर पर इस्तीफा देने के बाद दोपहर बाद किया जाएगा। महिंदा दो बार 2005 से 2015 तक देश के राष्ट्रपति रह चुके हैं और अब इस पद पर उनके बड़े भाई श्री राजपक्षे हैं। 

महिंदा श्रीलंका के नियम के अनुसार दो बार राष्ट्रपति रह चुके हैं इसलिए अब वह इस पद के लिए दावेदार नहीं हो सकते लेकिन अब वह प्रधानमंत्री के रुप में यहां की राजनीति में वापसी कर रहे हैं। प्रधानमंत्री महिंदा के साथ 15 कार्यकारी मंत्री भी शपथ ले सकते हैं।

तत्कालीन संसद अगस्त 2015 में चुनी गयी थी और यह अगले वर्ष मार्च से पहले भंग नहीं की जा सकती है। श्रीलंका में अगले साल आम चुनाव होने हैं।

वार्ता
कोलंबो


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment