रूस से रक्षा सहयोग को मजबूत करेंगे : राजनाथ
Last Updated 07 Nov 2019 01:30:55 AM IST
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कहा कि रूस आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ खड़ा है तथा रक्षा सहयोग को और मजबूत करने के लिए तैयार है।
![]() मास्को में बुधवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के साथ रूस के रक्षामंत्री जनरल सर्गेई शेइगु। |
रूस ने अगले साल फरवरी में होने वाले डिफेंस एक्सपो 2020 के लिए भारत का समर्थन किया है।
सिंह ने ट्वीट कर कहा, रूस के साथ हमारी साझेदारी मेक इन इंडिया पहल को बढ़ावा देगी।
डिफेंस एक्सफो इंडिया 2020 के लिए रुस के रक्षा मंत्री शोइगु ने अपना समर्थन दिया है। मैं कलाश्निकोव संयुक्त उद्यम के शुरुआती परिचालन के लिए समर्थन देने पर रूस के फैसले का स्वागत करता हूं।
उन्होंने कहा, रुस के रक्षा मंत्री जनरल सर्गेई शोइगु के साथ मास्को में बुधवार को बैठक की।
| Tweet![]() |