इथियोपिया के प्रधानमंत्री को मिला शांति का नोबेल पुरस्कार

Last Updated 11 Oct 2019 03:51:50 PM IST

इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद को शांति का नोबेल पुरस्कार दिया गया है। इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद के कार्यालय ने शुक्रवार को कहा कि देश उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार के लिए चुने जाने पर गर्व महसूस करता है और यह देश में सुधार लाने एवं इरिट्रिया के साथ शांति कायम करने के प्रयासों का सबूत है।


इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद (फाइल फोटो)

 अहमद को इस पुरस्कार के लिए चुने जाने के बाद उनके कार्यालय ने ट्वीट किया, ‘‘ हम बतौर राष्ट्र गर्व महसूस करते हैं।’’

उनके कार्यालय ने यह कहते हुए इस फैसले की प्रशंसा की, ‘‘यह एकता, सहयोग और सह-अस्तित्व, जिनकी प्रधानमंत्री निरंतर वकालत करते रहे हैं, .. का कालातीत सबूत है।’’      
बयान में कहा गया है, ‘‘ अप्रैल, 2018 में अबी अहमद ने राजनीतिक नेतृत्व संभालने के बाद से उन्होंने शांति, क्षमादान और मेल-मिलाप को अपने प्रशासन का नीतिगत अंग बनाया है।’’      
बयान में कहा गया है कि राष्ट्रीय स्तर पर हजारों राजनीतिक बंदियों की रिहाई, मीडिया निकायों एवं राजनीतिक दलों को क्षमादान एवं शांतिपूर्ण संवाद और राजनीतिक दलों के लिए दायरे का विस्तार.. कुछ उल्लेखनीय मील के पत्थर हैं। 

बयान के अनुसार क्षेत्रीय स्तर पर इथियोपिया और इरिट्रिया के बीच दो दशक से जारी गतिरोध के खत्म होने से दोनों देशों के बीच संभावनाओं का नया आयाम पैदा हुआ है।
हालांकि अबी के शांति प्रयासों के बावजूद सीमांकन जैसे अहम मुद्दों पर उल्लेखनीय प्रगति नहीं होने के कारण इरिट्रिया करार का महत्व कमतर हुआ है।

यह पुरस्कार उनके देश के चिर शत्रु इरिट्रिया के साथ संघर्ष को सुलझाने के लिए दिया गया है । नोबेल समिति ने इसकी जानकारी दी है।

नोबेल पुरस्कार निर्णायक मंडल ने बताया अबी को ‘‘शांति और अंतरराष्ट्रीय सहयोग प्राप्त करने के प्रयासों के लिए और विशेष रूप से पड़ोसी इरिट्रिया के साथ सीमा संघर्ष को सुलझाने के निर्णायक पहल के लिए इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।’’    
 

 

एएफपी
अदीस अबाबा


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment