ओल्गा तोकार्चुक, पीटर हंडके को साहित्य का नोबेल

Last Updated 11 Oct 2019 05:40:29 AM IST

पोलैंड की लेखिका ओल्गा तोकार्चुक ने बृहस्पतिवार को वर्ष 2018 के लिए साहित्य का नोबेल पुरस्कार जीता है।


ओल्गा तोकार्चुक, पीटर हंडके को साहित्य का नोबेल

यौन उत्पीड़न विवाद के चलते इन पुरस्कारों की घोषणा में देरी हुई थी। साथ ही ऑस्ट्रियाई उपन्यासकार और पटकथा लेखक पीटर हंडके को 2019 के लिए यह पुरस्कार दिया गया।

स्वीडिश अकादमी ने यह जानकारी दी। तोकार्चुक को अपनी पीढ़ी की सबसे प्रतिभाशाली उपन्यासकार माना जाता है।

उन्हें यह सम्मान, ‘उस विमर्श की परिकल्पना के लिए दिया गया है जो जीवन के एक स्वरूप की हदें लांघने की विव्यापी चाहत का प्रतिनिधित्व करती है।

अकादमी ने कहा कि दूसरी तरफ हंडके ने ‘उस प्रभावशाली काम के लिए यह पुरस्कार जीता जो भाषाई सरलता के साथ इंसानी अनुभवों की विशिष्टता की परिधि को टटोलती है।

एएफपी
स्टाकहोम


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment