पाकिस्तान में महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा के साथ तोड़फोड़

Last Updated 11 Aug 2019 06:34:26 AM IST

पाकिस्तान के लाहौर शहर में स्थित महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा को दो लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।


पाक में महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा (File photo)

महाराजा रणजीत सिंह की नौ फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण लाहौर किले में जून में किया गया था।
पुलिस ने इस मामले के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और देश के ईशनिंदा कानून के तहत उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

जम्मू कश्मीर से विशेष दर्जा वापस लिये जाने को लेकर आरोपी दोनों व्यक्ति क्रोधित थे।
महाराजा रणजीत सिंह सिख साम्राज्य के नेता थे जिन्होंने 19 वीं शताब्दी में उपमहाद्वीप के पश्चिमोत्तर में शासन किया था।

भाषा
लाहौर


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment