पाकिस्तान ने पंजाब प्रांत से भारतीय जासूस को पकड़ने का किया दावा

Last Updated 01 Aug 2019 10:01:28 AM IST

पाकिस्तान पुलिस ने पंजाब प्रांत से एक ‘भारतीय जासूस’ को गिरफ्तार करने का दावा किया है।


प्रतिकात्मक फोटो

स्थानीय मीडिया ने पुलिस के हवाले से कहा कि उन्होंने एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया है, जिसने जासूस होने की बात ‘स्वीकार’ की है।      

पुलिस ने कहा कि ‘‘जासूस’’ की पहचान राजू लक्ष्मण के तौर पर हुई है, जिसे डेरा गाजी खान (डीजी खान) जिले के राखी गज इलाके से बुधवार को गिरफ्तार किया गया था।      
'पुलिस ने बताया कि लक्ष्मण को बलूचिस्तान प्रांत से डीजी खान में दाखिल होते समय गिरफ्तार किया गया।      

उसे आगे की जांच के लिए एक गुप्त स्थान पर भेज दिया गया है।

भाषा
लाहौर


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment