नेपाल में बाढ़ से अब तक 28 लोगों की मौत, 16 लापता

Last Updated 14 Jul 2019 03:21:31 AM IST

नेपाल की कई नदियों में आई बाढ़ के कारण मरने वाले वालों की संख्या शनिवार को 28 तक पहुंच गई और 16 लोग अब भी लापता हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।




अपनी बच्ची को कंधे पर बैठाकर बाढ़ में डूबी सड़क पार करता एक व्यक्ति।

यहां मानसून की भारी बारिश के कारण कई इलाकों में बाढ़, भूस्खलन का खतरा पैदा हा गया है और सभी मुख्य राजमागरें पर यातायात प्रभावित हुआ है। कई नदियों के तटबंधों को नुकसान पहुंचा है जिससे उनके किनारे रहने वाले लोगों के समक्ष संकट की स्थिति बन गई है।

नेपाल पुलिस के न्यूज बुलेटिन में कहा गया है कि बारिश से आई आपदा की वजह से देश में 28 लोगों की मौत हो गई है और 10 लोग घायल हो गये। 16 लोग लापता हैं। इस बीच बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री और मदद के लिए लोग भेजे गए हैं। गृह मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, राहत अभियान से जुड़े कार्यों में तेजी लाई गई है। अनुमान किया गया है कि करीब छह हजार लोग बाढ़ से बुरी प्रभावित हैं।

जल विज्ञान और मौसम विज्ञान विभाग की प्रमुख अर्चना श्रेष्ठ ने बताया, देशभर में रविवार तक भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं, प्रधानमंत्री खडग प्रसाद शर्मा ओली ने बाढ़ और भूस्खलनों में मारे गए लोगों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति सांत्वना जताते हुए ट्वीट किया, आपदा में मारे गए लोगों के परिवारों के साथ मेरी गहरी संवेदना है।

 

एजेंसियां
काठमांडो


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment