'खाशोगी की हत्या में क्राउन प्रिंस के संलिप्तता के विश्वसनीय प्रमाण'

Last Updated 19 Jun 2019 08:02:50 PM IST

संयुक्त राष्ट्र के एक विशेष दूत ने बुधवार को एक रिपोर्ट में कहा कि इस बात के विश्वसनीय प्रमाण हैं कि सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान और अन्य उच्चस्तरीय अधिकारी पत्रकार जमाल खाशोगी की हत्या के लिए व्यक्तिगत रूप से उत्तरदायी हैं।


सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान

बीबीसी के अनुसार, संयुक्य राष्ट्र के अतिरिक्त जांचकर्ता एग्नेस कैलमार्ड की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान और अन्य उच्चस्तरीय अधिकारी पत्रकार जमाल खाशोगी की हत्या के लिए व्यक्तिगत रूप से उत्तरदायी हैं। इसके सबूत आगे की एक स्वतंत्र और निष्पक्ष अंतर्राष्ट्रीय जांच के योग्य है।

वाशिंगटन पोस्ट के लिए काम करने वाले पत्रकार जमाल खाशोगी अक्टूबर 2018 में इस्तांबुल में सऊदी के वाणिज्य दूतावास के अंदर मारे गए थे।



इस हत्या ने अंतर्राष्ट्रीय आक्रोश पैदा किया और 33 वर्षीय सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान की इस बावत निंदा की गई।

प्रिंस को 'एमबीएस' भी कहा जाता है।

हालांकि, सऊदी अधिकारियों ने जोर देकर कहा है कि वे क्राउन प्रिंस के आदेशों पर काम नहीं कर रहे थे।

आईएएनएस
जेनेवा


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment