अमेरिकी सदन की अध्यक्षता करने वाली पहली द. एशियाई महिला

Last Updated 06 Jun 2019 06:26:33 AM IST

कांग्रेस की भारतीय-अमेरिकी सदस्य प्रमिला जयपाल मंगलवार को प्रतिनिधिसभा के अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठते ही सदन की अध्यक्षता करने वाली पहली दक्षिण एशियाई अमेरिकी महिला बन गईं।


वाशिंगटन डीसी से डेमोक्रेटिक पार्टी की सदस्य जयपाल (53) ने ट्विटर पर मंगलवार को सत्र की क्लिप साझा की जिसमें वह अस्थाई अध्यक्ष के तौर पर सदन की अध्यक्षता कर रही हैं।

जयपाल ने क्लिप के साथ लिखा, मैं आज प्रतिनिधिसभा की अध्यक्षता करने वाली पहली दक्षिण एशियाई अमेरिकी महिला बन गई। हमारे देश के इतिहास में सबसे विविध कांग्रेस की सेवा करना गर्व की बात है।

कांग्रेस में 17 एशियाई अमेरिकी है जो एक रिकॉर्ड है। इनमें से 14 सदस्य प्रतिनिधि सभा और तीन सीनेट में हैं। नैंसी पेलोसी प्रतिनिधिसभा की अध्यक्ष के तौर पर जनवरी 2019 से सेवाएं दे रही हैं।

भाषा
वाशिंगटन


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment