फ्रांस में भारतीय वायुसेना के दफ्तर में घुसपैठ की कोशिश
Last Updated 23 May 2019 05:53:57 AM IST
फ्रांस की राजधानी पेरिस स्थित भारतीय वायुसेना के उस दफ्तर में बीते रविवार को कुछ लोगों ने घुसपैठ की कोशिश की, जो भारत के लिए 36 राफेल लड़ाकू विमानों के उत्पादन की निगरानी कर रहा है।
फ्रांस में भारतीय वायुसेना के दफ्तर में घुसपैठ की कोशिश (Symbolic photo) |
यह जासूसी का मामला हो सकता है। कुछ अज्ञात लोग पेरिस के उप-नगरीय इलाके में भारतीय वायुसेना की राफेल परियोजना प्रबंधन टीम के दफ्तर में अवैध रूप से दाखिल हो गए।
स्थानीय पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या विमान से जुड़े गोपनीय डेटा को चुराने की मंशा से यह घुसपैठ की कोशिश की गई।
‘शुरुआती आकलन के मुताबिक कोई डेटा या हार्डवेयर नहीं चुराया गया है।
स्थानीय पुलिस घटना की जांच कर रही है।’
| Tweet |