इंडोनेशिया में भड़का दंगा, छह की मौत, कई वाहन फूंके

Last Updated 23 May 2019 01:38:28 AM IST

इंडोनेशिया की राजधानी में चुनाव संबंधी दंगों में छह लोगों की मौत हो गई जहां राष्ट्रपति पद के पराजित उम्मीदवार के समर्थकों ने वाहनों में आग लगा दी और पुलिस के साथ उनकी झड़प हुई।


जकार्ता में विरोध प्रदर्शन करते राष्ट्रपति पद के पराजित उम्मीदवार सुबियांतो के समर्थक।

अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। सरकार ने दंगों के मद्देनजर सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगा दिया है।

राष्ट्रपति पद के पराजित उम्मीदवार पूर्व जनरल पराबोवो सुबियांतो के समर्थकों के चुनाव पर्यवेक्षी एजेंसी के शहर के कार्यालय में घुसने की कोशिश करने पर मंगलवार की रात झड़प शुरू हो गई और तब से ही दंगे जारी हैं। जकार्ता में दो दर्जन से अधिक वाहनों को आग लगा दी गई। पुलिस पर पथराव भी किया गया।

पुलिस ने आंसू गैस के गोले और रबर की गोलियां दागीं तथा पानी की धारा छोड़ी। राष्ट्रीय पुलिस प्रमुख टीटो कर्नावियन ने बताया, लोगों की मौत गोली लगने या आग में झुलसने से हुई। वहीं अधिकारी अब भी मौत के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं और किसी तीसरे पक्ष के इसमें शामिल होने की आशंका को भी नाकार नहीं रहे हैं।

राष्ट्रपति पद के पराजित उम्मीदवार और पूर्व जनरल सुबियांतो ने 17 मार्च को आए चुनाव परिणाम स्वीकार करने से मना कर दिया और खुद को विजेता घोषित कर दिया। राष्ट्रपति जोको विडोडो 55.5 फीसद मत हासिल कर विजयी हुए हैं। यह जोको विडोडो का दूसरा कार्यकाल है।

 

एपी
जकार्ता


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment