श्रीलंका में इमरजेंसी एक महीने और बढ़ी

Last Updated 23 May 2019 06:08:05 AM IST

श्रीलंका में ईस्टर रविवार पर हुए सिलसिलेवार बम धमाकों के बाद देश में लागू किए गए आपातकाल को बुधवार को राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने एक और महीने के लिये बढा दिया।


श्रीलंका में इमरजेंसी एक महीने और बढ़ी (प्रतिकात्मक चित्र)

इन बम धमाकों में करीब 260 लोगों की जान चली गई थी। राष्ट्रपति ने ’जन सुरक्षा’ का हवाला देते हुए एक विशेष राजपत्र अधिसूचना के जरिये आपातकाल को एक महीना और बढाया।
आपातकालीन कानून पुलिस और सैन्य ताकतों को अदालत के आदेशों के बिना संदिग्धों को गिरफ्तार करने, हिरासत में लेने और पूछताछ करने की अनुमति देता है।

देश में 21 अप्रैल को तीन गिरिजाघरों और कई आलीशान होटलों को निशाना बनाने वाले नौ आत्मघाती हमलावरों के सफाये के लिए श्रीलंका में 23 अप्रैल को आपातकाल लागू किया गया था। इन हमलों में 258 लोगों की जान चली गई थी और 500 अन्य लोग घायल हुए थे। इसके बाद 23 अप्रैल को देश में आपातकाल लगाया गया था। इस्लामिक स्टेट समूह ने हमले की जिम्मेदारी ली थी।

भाषा
कोलंबो


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment