प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल के बेटे के नाम का हुआ खुलासा

Last Updated 09 May 2019 11:10:55 AM IST

प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल ने बुधवार को अपने बच्चे का नाम आर्ची रखने की घोषणा की।


आर्ची राजगद्दी के उत्तराधिकारियों की पंक्ति में सातवें नंबर पर हैं।    

क्वीन और ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग के आर्ची को अपने आठवें और नवजात प्रपौत्र के तौर पर परिचित कराने के बाद बच्चे के नाम की घोषणा की गई।     

शाही दंपति ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसकी घोषणा करते हुए बताया कि बच्चे का पूरा नाम ‘आर्ची हैरिसन माउंटबेटन विंडसर’ होगा।     

इसके साथ ही उन्होंने आर्ची के साथ परिवार के सभी सदस्यों की एक तस्वीर भी साझा की।

तस्वीर में क्वीन और ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग के अलावा मेगन की मां डोरिया रैगलैंड भी नजर आ रही हैं।     

मेगन ने छह मई को बच्चे को जन्म दिया था।

 

भाषा
लंदन


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment