अमेरिका: कैरोलिना यूनिवर्सिटी में फायरिंग, दो लोगों की मौत

Last Updated 01 May 2019 10:04:22 AM IST

अमेरिका के यूनिवर्सिटी ऑफ नॉर्थ कैरोलिना के शारलोट परिसर में मंगलवार को हुई गोलीबारी में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए।


(प्रतीकात्मक तस्वीर)

विश्वविद्यालय के आपात प्रबंधन कार्यालय ने ट्वीट कर सभी को इस संबंध में आगाह किया।

इस शैक्षणिक सत्र के अंतिम दिन कक्षाएं खत्म होने से ठीक पहले शाम करीब छह बजे गोलीबारी हुई।     

विभाग ने ट्वीट किया, ‘‘भागो, छुपो, लड़ो। खुद को तुरंत सुरक्षित करो।’’     

स्थानीय आपात सेवाओं का कहना है कि दो लोगों की मौत हो गई है जबकि दो लोगों की हालत गंभीर है। अन्य दो लोगों की स्थिति सामान्य है।     

एनबीसी शारलोट ने गोली चलाने वाले की पहचान इतिहास के 22 वर्षीय छात्र के रूप में की है। पुलिस ने इसकी पुष्टि की है। छात्र को हिरासत में ले लिया गया है।     

शारलोट की मेयर वी लिलिज ने घटना पर शोक जताते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।    

एएफपी
शारलोट (अमेरिका)


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment