अमेरिका अंतरराष्ट्रीय हथियार संधि से अलग होगा

Last Updated 28 Apr 2019 07:01:35 AM IST

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने घोषणा की है कि उनका देश पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल में की गई अंतरराष्ट्रीय हथियार संधि से अलग हो जाएगा।


अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (file photo)

ट्रम्प ने यह घोषणा शुक्रवार को राष्ट्रीय राइफल्स महासंघ (एनआरए) की वाषिर्क बैठक को संबोधित करते हुए की। उन्होंने कहा कि वह इस संधि से देश को अलग कर रहे हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, हम इस संधि से बाहर निकल रहे हैं। उन्होंने इसके साथ ही कहा कि संयुक्त राष्ट्र को हमारे इस संधि से बाहर निकलने की आधिकारिक सूचना जल्द ही मिल जाएगी। उल्लेखनीय है कि हथियार व्यापार संधि (एटीटी) जो छोटे हथियारों से लेकर सैन्य विमानों तक के हथियारों में अंतरराष्ट्रीय व्यापार को नियंत्रित करता है, इस संघि को संयुक्त राष्ट्र ने 2013 में स्वीकृति दी थी। उस समय इस संधि पर अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति ओबामा ने हस्ताक्षर किए थे लेकिन यह अमेरिकी सीनेट से पारित नहीं हो पाया था। 
व्हाइट हाउस ने बाद में विज्ञप्ति जारी कर कहा कि ट्रम्प सीनेट से इसे वापस करने के लिए कहेंगे।

व्हाइट हाउस ने दावा किया है कि यह संधि सही नहीं है और उसके सहयोगियों और साझेदारों को हथियार बेचने की क्षमता में बाधा डालती है। ट्रम्प प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पत्रकारों को बताया कि अमेरिका इस संधि के 2020 में होने वाले संशोधन को लेकर चिंतित है।
उन्होंने कहा, अमेरिका के पास पहले से ही पारंपरिक हथियारों के हस्तांतरण को नियंत्रित करने के लिए महत्वपूर्ण अधिकार हैं। गौरतलब है कि 2017 में श्री ट्रम्प के कार्यकाल संभालने के बाद अमेरिका कई अंतरराष्ट्रीय संधि से वापस हट चुका है जिनमें ईरान न्यूक्लियर डील और पेरिस जलवायु संधि शामिल हैं।

वार्ता
वाशिंगटन


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment