श्रीलंका के राष्ट्रपति सिरीसेना ने रक्षा बलों के शीर्ष पदों में बदलाव करने का किया एलान

Last Updated 24 Apr 2019 10:11:54 AM IST

श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना ने मंगलवार को कहा कि वह देश के रक्षा बलों के शीर्ष पदों पर अगले 24 घंटे के भीतर बदलाव करेंगे।


श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना (फाइल फोटो)

उन्होंने हमलों के बारे में खुफिया सूचनाएं होने के बावजूद वीभत्स आत्मघाती धमाकों को रोकने में रक्षा बलों के नाकाम रहने के बाद यह बयान दिया।         

ईस्टर धमाकों के बाद पहली बार राष्ट्र को संबोधित करते हुए सिरीसेना ने रविवार के ईस्टर के ‘‘अप्रत्याशित’’ हमलों मे मारे गए लोगों के प्रति गहरा दुख जताया।         

उन्होंने कहा, ‘‘मैं अगले 24 घंटे के भीतर सुरक्षा प्रतिष्ठान में शीर्ष पदों पर बदलाव करने की उम्मीद कर रहा हूं।’’    
 

भाषा
कोलंबो


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment