रूस ने अमेरिकी नागरिकों को हिरासत में लेने की पुष्टि की
Last Updated 07 Mar 2019 11:39:42 AM IST
रूस ने काला सागर तट पर बसे दक्षिणी शहर नोवोरोस्सिस्क में कुछ अमेरिकी नागरिकों को हिरासत में लिए जाने की पुष्टि की है।
विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा (फाइल फोटो) |
रूस के विदेश मंत्रालय के सूचना एवं प्रेस विभाग ने इसकी पुष्टि की है।
विभाग ने कहा,‘’अमेरिकी नागरिकों को हिरासत में लिया गया है और हम इसकी पुष्टि करते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए कानून मंत्रालय से सवाल किया जाना चाहिए।’’
सीएनएन ने मोरमोन चर्च ऑफ जीसस क्राइस्ट के हवाले से अपनी रिपोर्ट में बताया कि हिरासत में लिये गये नागरिक चर्च के स्वयंसेवक हैं।
दूसरी तरफ क्रेमलिन के प्रवक्ता दमिश्क पेसकोव से बुधवार को नोवोरोस्सिस्क में अमेरिकी नागरिकों को हिरासत में लिए जाने के बारे में पूछे जाने पर अनभिज्ञता जतायी है।
| Tweet |