गुटेरेस ने भारतीय पायलट की रिहाई का स्वागत किया, सकारत्मक रुख रखने का आग्रह

Last Updated 02 Mar 2019 10:16:37 AM IST

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने पाकिस्तान द्वारा भारतीय विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को रिहा करने का स्वागत करते हुए दोनों देशों से सकारात्मक रुख रखने का आग्रह किया है।


संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस (फाइल फोटो)

उनके कार्यालय द्वारा जारी किए गए एक बयान में कहा गया, "हम पाकिस्तान प्रशासन द्वारा बंधक बनाए गए भारतीय पायलट को रिहा करने की खबर का स्वागत करते हैं।

महासचिव दोनों पक्षों से यह सकारात्मक रुख बनाए रखने और आगे सकारात्मक वार्ता करने का आग्रह करते हैं।"

गुटेरेस ने साथ ही दोहराया कि अगर दोनों देश चाहें तो वे उनके बीच वार्ता आयोजित करने में सहयोग कर सकते हैं।

भारतीय पायलट अभिनंदन को पाकिस्तान ने बुधवार को उस समय बंधक बना लिया था जब भारतीय सीमा में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे पाकिस्तानी विमानों को खदेड़ने के भारतीय वायुसेना के अभियान के दौरान उनका मिग विमान पाकिस्तानी सीमा के भीतर गिर गया था।
 

आईएएनएस
संयुक्त राष्ट्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment