नेपाल में सड़क दुर्घटना में 11 लोगों की मौत

Last Updated 02 Mar 2019 10:11:14 AM IST

नेपाल के दारचुला जिले में शुक्रवार को एक जीप के महाकाली नदी में गिर जाने से 11 लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया।


(प्रतीकात्मक तस्वीर)

एक पुलिस अधिकारी ने बताया  कि दारचुला जिला मुख्यालय से दुहू ग्राम नगरपालिका की ओर जा रही जीप राजमार्ग से गुजरने के दौरान निदी में गिर गयी।

उन्होंने कल शाम कहा था, ‘‘हमें घटनास्थल से 11 शव मिले हैं। मृतकों में सात महिलाएं, तीन पुरुष और एक बच्ची शामिल है।’’

दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल जीप चालक को उपचार के लिए भारत लाया गया है। दुर्घटनास्थल नेपाल की राजधानी काठमांडू से लगभग 526 किलोमीटर दूर है।      

दुर्घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं  चल पाया है।

वार्ता
काठमांडू


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment