इंडोनेशिया में भूकंप के तेज झटके, सुनामी की चेतावनी नहीं
Last Updated 28 Dec 2018 03:21:49 PM IST
इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत पापुआ बरात में शुक्रवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये, हालांकि सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गयी है।
|
मौसम और अधिकारी मोहम्मद फादिला ने बताया कि भारतीय समयानुसार सुबह लगभग साढ़े आठ बजे आये भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.1 मापी गयी।
भूकंप का केंद्र दक्षिण पूर्वी मानोकवारी में सतह से 26 किलोमीटर नीचे था। उन्होंने बताया कि अब तक सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गयी है।
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता सुतोपो पूवरे नुग्रोहो ने बताया कि भूकंप के कारण जान-माल के नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं है।
भूकंप के झटकों के कारण लोग दहशत में आ गये और अपने-अपने घरों से बाहर निकल आये। भूकंप के झटके लगभग पांच मिनट तक महसूस किये गये।
| Tweet |