इंडोनेशियाई प्रशासन ने लोगों से तट से दूर रहने के लिए कहा

Last Updated 26 Dec 2018 12:41:32 PM IST

इंडोनेशियाई प्रशासन ने लोगों से उन इलाकों में तटों पर ना जाने के लिए कहा है जहां सुनामी ने गत सप्ताहांत 420 से अधिक लोगों की जान ले ली।


(फाइल फोटो)

प्रशासन ने 2004 में एशिया में आए भूकंप और सुनामी की बरसी पर यह नई चेतावनी जारी की है।    

अनाक क्राकाटोआ या ‘क्राकाटोआ का बच्चा’ ज्वालामुखी के फटने के बाद उठी ऊंची लहरों से शनिवार की रात को सुन्दा जलडमरू के नजदीक रहने वाले समुदाय प्रभावित हुए। ऐसा माना जा रहा है कि ज्वालामुखी के बाद भूस्खलन के कारण यह सुनामी आई।    

इंडोनेशिया की मौसम विज्ञान, भूभौतिकी और जलवायु विज्ञान एजेंसी ने मंगलवार देर रात को लोगों से जलसंधि की तटरेखा से कम से कम 500 मीटर से लेकर एक किलोमीटर तक दूर रहने के लिए कहा है।    

एजेंसी की प्रमुख द्विकोरिता कर्णावती ने बताया कि सरकारी कर्मचारी अनाक क्राकाटोआ ज्वालामुखी विस्फोट और सुनामी की निगरानी कर रहे हैं और बुधवार को भारी बारिश का भी अनुमान है।    

उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘इन सभी परिस्थितियों के चलते भूस्खलन की आशंका है।’’

उन्होंने समुदायों से सतर्क रहने के लिए कहा और साथ ही लोगों से अपील की कि वे दहशत में ना आएं।

एपी
सुमुर (इंडोनेशिया)


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment