इटली में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 29 हुई

Last Updated 05 Nov 2018 11:38:01 AM IST

इटली के सिलिसी शहर में 12 और लोगों की मौत हो जाने के बाद बाढ़ से मरने वालों की संख्या 29 तक पहुंच गई है।


इटली में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 29 हुई (फाइल फोटो)

गृह मंत्री माट्टियो सालविनी ने यह जानकारी दी है।

सालविनी ने एक बयान जारी कर कहा कि सिलिसी में रविवार रात दो परिवारों के 12 लोग घर में भोजन कर रहे थे और इसी दौरान पास की नदी में अचानक आई बाढ़ के कारण ये लोग बह गए। इन लोगों के शव गोताखोरों ने बरामद कर लिए हैं और इनमें 1 साल और 3 साल के बच्चे भी हैं।

पिछले एक हफ्ते से तेज हवाओं औश्र भारी बारिश के कारण देश के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं और इससे वेनिस और वेनटो शहरों को अरबों यूरो का नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा भूस्खलन से अनेक गांवो का संपर्क भी कट गया है।
 

इटली की नागरिक सुरक्षा एजेंसी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और ट्वीटर के जरिए चेतावनी जारी कर रही है। राहत एवं बचाव काम में रेड क्रास के कार्यकर्ता लगे हुए है।


 

 

वार्ता
रोम


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment