रूस के एक ऑथरेडॉक्स गिरजाघर में गोलीबारी, 5 महिलाओं की मौत

Last Updated 19 Feb 2018 05:20:50 AM IST

रूस के उत्तरी काकेशस क्षेत्र के दागिस्तान में एक ऑथरेडॉक्स गिरजाघर में एक हमलावर ने पांच महिलाओं की गोली मारकर हत्या कर दी.


रूस के उत्तरी काकेशस क्षेत्र के दागिस्तान में एक ऑथरेडॉक्स गिरजाघर में गोलीबारी. (फाइल फोटो)

अधिकारियों एवं स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी.

स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार बंदूकधारी ने किजलियार शहर में स्थित एक ऑथरेडॉक्स गिरजाघर में श्रद्धालुओं के ऊपर गोलीबारी की.

रूस का किजलियार शहर मुख्यत: मुस्लिम बहुल क्षेत्र है.

गृह मामलों के क्षेत्रीय मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘अज्ञात व्यक्ति ने किजलियार में बर्बर तरीके से गोलीबारी कर चार महिलाओं को जख्मी कर दिया.’’

स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रवक्ता जालिना मूर्ताजालिएवा ने समाचार एजेंसी ‘तास’ को बताया कि जख्मी पांचवी महिला ने अस्पताल में दम तोड दिया.

हमले में दो रूसी पुलिस अधिकारी भी घायल हो गये.

एएफपी


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment