परमाणु निरस्त्रीकरण का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है : भारत
Last Updated 29 Sep 2017 01:29:09 AM IST
भारत ने कहा है कि परमाणु निरस्त्रीकरण के लक्ष्य को सार्वभौमिक प्रतिबद्धता के जरिए क्र मवार ढंग से हासिल किया जा सकता है और उसने एक ऐसी बहुपक्षीय रूपरेखा पर सहमति जताई है जो वैश्विक और भेदभावरहित होगी.
![]() संयुक्त राष्ट्र महासभा |
संयुक्त राष्ट्र महासभा में पेश लिखित पक्ष में भारत ने सभी परमाणु संपन्न राष्ट्रों के बीच सार्थक संवाद की जरूरत पर जोर दिया.
उसने अंतरराष्ट्रीय मामलों और सुरक्षा सिद्धांतों में परमाणु हथियारों की प्रमुखता को कम करने का भी आह्वान किया.
भारत ने इस साल मई में यह भी पक्ष रखा जो संयुक्त राष्ट्र रिपोर्ट का हिस्सा है. संयुक्त राष्ट्र की यह रिपोर्ट बृहस्पतिवार को सार्वजनिक की गई.
अपनी दलील में भारत ने कहा कि उसे भरोसा है कि परमाणु निरस्त्रीकरण के लक्ष्य को सार्वभौमिक प्रतिबद्धता द्वारा हस्ताक्षरित प्रक्रि या के जरिए क्र मवार हासिल किया जा सकता है.
| Tweet![]() |