Jai Shree Ram Status in Hindi : अपने दोस्तों को शेयर करें जय श्री राम के स्टेटस, कोट्स

Last Updated 16 Jan 2024 11:13:19 AM IST

Jai Shree Ram Status Images in Hindi : मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम अयोध्या के राजा दशरथ और रानी कौशल्या के सबसे बड़े पुत्र थे।


 इनके तीन भाई लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न थे। इनकी पत्नी का नाम सीता थी। बजरंगबली इनके परम भक्त हैं। राम ने ही लंकापति रावण का वध किया था। जब लंकापति रावण का वध कर लंका से भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण चौदह वर्ष के वनवास से अयोध्या लोटे तो नगरवासियों ने चारो तरफ घी के दीपक जलाकर उनका स्वागत किया। श्री राम सदैव सत्य और धर्म के मार्ग पर अग्रसर रहते हुए जन कल्याण किया और अपनी प्रजा के प्रिय रहे। भगवान राम को भगवान विष्णु के 10 अवतारों में 7वां अवतार माना गया है। तो यहां पढ़िए जय श्री राम के स्टेटस, कोट्स

Jai Shree Ram Status Images in Hindi- जय श्री राम कोट्स
हम हिन्दू हैं, हिन्दुत्व की बात करेंगे,
एक बार क्या, सौ बार जय श्री राम कहेंगे।
जय श्री राम!


ना पैसा लगता है, ना खर्चा लगता है,
राम राम बोलिये बड़ा अच्छा लगता है।
जय श्री राम!


चप्पा - चप्पा भर जाएगा श्रीराम के दीवानों से,
सारा देश गूंज उठेगा, जय सियाराम के जयकारों से।
जय श्री राम!


गंगा बड़ी गोदावरी, तीरथ बड़ा प्रयाग,
सबसे बड़ी अयोध्या नगरी, जहां राम लिये अवतार।
जय श्री राम!


अयोध्या के वासी राम, रघुकुल के कहलाये राम,
पुरुषों में हैं उत्तम राम, सदा जपों भगवान राम का नाम।
जय श्री राम!

राम हमारे गौरव के प्रतिमान हैं,
राम हमारे भारत की पहचान हैं।
जय सियाराम!

जो डूबे श्रीराम जी की मस्ती में, चार चांद लग जाते हैं उनकी हस्ती में।
जय सियाराम!

माला से मोती तुम तोड़ा ना करो, धर्म से मुँह तुम मोड़ा ना करो,
बहुत कीमती है जय श्री राम का नाम, जय सियाराम बोलना कभी छोड़ा ना करो।
जय सियाराम!


गरज उठे गगन सारा,
समुद्र छोड़ें अपना किनारा
हिल जाए जहान सारा,
जब गूंजे जय श्री राम का नारा।
जय श्री राम!

राम जिनका नाम है, अयोध्या जिनका धाम है,
ऐसे रघुनंदन को, हमारा प्रणाम है।
जय श्री राम!


जिनके मन में श्री राम है,
भाग्य में उसके वैकुण्ठ धाम है
उनके चरणो में जिसने जीवन वार दिया,
संसार में उसका कल्याण है।
जिया श्री राम! जय श्री राम!

मंगल भवन अमंगल हारी,
धुर्वे दशरथ अचर बिहारी
राम सिया राम सिया राम जय जय राम।
जय श्री राम!


श्री राम दिल में है याद तेरी, होठों पे नाम तेरा,
मेरे दिल में बसने वाले, तेरे चरणों में प्रणाम मेरा।

खुद को कभी अकेला न समझें
आप सिर्फ विश्वास रखे
श्री राम आप के साथ होंगे।
जय श्री राम



इस मतलबी दुनिया में कौन हमारा है
अब हमें तो बस श्री राम का ही सहारा है !
जय श्री राम!

हे श्री राम सब के दिलो में भर दो प्यार
और मिटा दो सबका अहंकार..!
जय श्री राम!

प्रेरणा शुक्ला
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment