Makar Sankranti 2024: 15 जनवरी को है मकर संक्रांति, जानें मुहूर्त और स्नान दान का समय

Last Updated 13 Jan 2024 12:02:43 PM IST

Makar Sankranti 2023 Date And Time : मकर संक्रांति का त्यौहार पूरे भारत में बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है। ये त्यौहार विभिन्न राज्यों में अलग-अलग नाम से मनाया जाता है।


कुंभ के पहले स्नान की शुरुआत भी इसी दिन से होती है। इस साल मकर संक्रांति 15 जनवरी को मनाई जाएगी। तो जानिए मकर संक्रांति का शुभ मुहूर्त और स्नान दान का सही समय।  

मकर संक्रांति की सही तारीख  -  Makar Sankranti 2023 Date And Time
सूर्य भगवान जब धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करते हैं, तब मकर संक्रांति का त्यौहार मनाया जाता है। ज्योतिषियों की माने तो इस साल सूर्य देव 15 जनवरी की प्रातःकाल 2 बजकर 54 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश कर रहें हैं इसलिए 15 जनवरी 2024 को मकर संक्रांति मनाई जाएगी।

मकर संक्रान्ति का महत्व
शास्त्रों के अनुसार उत्तरायण को देवताओं का दिन और दक्षिणायन को देवताओं की रात कहा गया। उत्तरायण को सकारात्मकता का प्रतीक माना गया है इसलिए ये समय जप, स्नान, श्राद्ध, तप, दान, तर्पण आदि के लिए विशेष माना गया।  कहते हैं इस दिन दान करने से पुण्य के साथ- साथ मोक्ष भी प्राप्त होता है इसलिए अधिकतर लोग इस दिन दान करते हैं। इस दिन कई लोग पवित्र नदियों में जाकर भी गंगास्नान करते हैं। सूर्य का मकर राशि में जाना बहुत ही शुभ माना जाता है। मकर संक्रांति से पहले सूर्य भारत से दूर दक्षिणी गोलार्द्ध में होता है, इसलिए भारत में रातें बड़ी और दिन छोटे होते हैं। मकर संक्रांति से सूर्य उत्तरी गोलार्द्ध की ओर आना शुरू हो जाता है। इस दिन से रातें छोटी और दिन बड़े होने लगते हैं। मकर संक्रांति के दिन घरों में खिचड़ी बनाने की परंपरा प्रचलित है।

मकर संक्रांति के दिन की मान्यता
ऐसी मान्यता है कि इस दिन भगवान भास्कर अपने पुत्र शनि से मिलने स्वयं उसके घर गए थे। वही शनिदेव मकर राशि के स्वामी हैं, इसलिए इस दिन को मकर संक्रान्ति के नाम से जाना गया।
दूसरी मान्यता के अनुसार महाभारत काल में भीष्म पितामह ने अपनी देह त्यागने के लिए मकर संक्रान्ति का ही चयन किया था। मकर संक्रान्ति के दिन ही गंगाजी भगीरथ के पीछे-पीछे चलकर कपिल मुनि के आश्रम से होती हुई सागर में जाकर मिली थीं।

15 जनवरी 2024 मकर संक्रांति शुभ मुहूर्त

मकर संक्रांति पुण्य काल मुहूर्त - 07:16 ए एम से 05:47 पी एम
अवधि - 10 घण्टे 31 मिनट्स

मकर संक्रान्ति महा पुण्य काल - 07:16 ए एम से 09:01 ए एम
अवधि - 01 घण्टा 45 मिनट्स

स्नान, दान का शुभ समय
इस बार पुण्यकाल 15 जनवरी को सुबह  07:16 बजे से शुरू हो जाएगा,जो सूर्यास्त शाम को 5 बजकर 36 मिनट तक रहेगा। इस मुहूर्त में आप स्नान, दान आदि कर सकते हैं।

प्रेरणा शुक्ला
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment