Bhai Dooj 2023 Date : 14 या 15 नंवबर किस दिन मनाया जाएगा भाई दूज, जानें सही डेट और शुभ मुहूर्त

Last Updated 11 Nov 2023 07:45:15 AM IST

Bhai Dooj 2023 Date: भाई दूज का पर्व भाई बहन के पवित्र रिश्ते है प्रतीक होता है। कार्तिक मास में मनाया जाने वाला ये त्यौहार दिवाली के दूसरे दिन आता है। आइये जानते हैं साल 2023 में किस दिन पड़ेगा भाई दूज।


Bhai Dooj 2023 Date

Bhai Dooj 2023 Date: भाई दूज का त्यौहार दिवाली के बाद मनाया जाता है। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की  द्वितीया तिथि को भाई दूज मनाते हैं।  भाई दूज को यम द्वितीया भी कहा जाता है। ये  भाई - बहन का पवित्र त्योहार माना गया है। इस दिन बहने अपने भाईयों का तिलक करती हैं और उनकी लंबी उम्र की कामना करती है। वही भाई बहनों को आर्शीवाद देते हैं। इस साल भाई दूज 15 नंवबर के दिन मनाया जाएगा।

भाई दूज की सही डेट और शुभ मुहूर्त ( Bhai Dooj 2023 shubh muhurat?)
भाई दूज 15 नंवबर, 2023
कार्तिक मास की द्वितीया तिथि 14 नंवबर दोपहर 2.36 मिनट से शुरु
 वहीं कार्तिक मास की द्वितीया तिथि का समापन 15 नंवबर को 1.47 मिनट पर होगा

इस तिथि के हिसाब से आप 14 और 15 नवंबर दोनों ही दिन भाई दूज का पर्व मना सकते हैं। 14 नंवबर को दोपहर के बाद से आप भाई को टीका कर सकते हैं। भाई दूज पर इस बार शोभन योग भी निर्मित हो रहा है, जो काफी शुभ माना जा रहा है।

भाई दूज पर पूजा (Bhai Dooj Pooja)
भाई दूज पर बहने अपने भाईयों को तिलक लगाती हैं। फिर भाई की आरती उतार कर उनकी लंबी उम्र की कामना करती है। ऐसा कहा जाता है कि कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर यमुना जी ने यमराज को अपने घर पर टीका किया था और भोजन कराया था। इसी पूजा के बाद से ही यमराज को सुख - समृद्धि की प्राप्ति हुई और तभी से भाई दूज का पर्व मनाने की परंपरा चली आ रही है।  

प्रेरणा शुक्ला
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment