Dhanteras 2023 : धनतेरस पर जरूर करें यह काम, होगी कंगाली दूर

Last Updated 10 Nov 2023 11:02:18 AM IST

धनतेरस का दिन भगवान कुबेर जी, माता लक्ष्मी जी, धनवंतरी तथा यमराज का दिन है। धनतेरस के शुभ दिन इन्हीं देवताओं को पूजा जाता है। धनतेरस के दिन कौन - कौन से कार्य करने चाहिए जिससे माता लक्ष्मी खुश होंगी और आपको धन- धान्य से भर देंगी।


Dhanteras 2023

Dhanteras 2023 : भारतवर्ष में मनाए जाने वाले दिवाली के मुख्य त्योहार से दो दिन पूर्व धनतेरस पर्व का उत्सव मनाया जाता है। सभी जगह इसी दिन से दीवाली की खरीदारी तथा साफ सफाई आदि का कार्य शुरू हो जाता है। धनतेरस का दिन भगवान कुबेर जी, माता लक्ष्मी जी, धनवंतरी तथा यमराज का दिन है। धनतेरस के शुभ दिन इन्हीं देवताओं को पूजा जाता है। यह पूजन धनतेरस की संध्या और प्रदोष काल में संपन्न कराया जाता है। यही कारण है कि धनतेरस के दिन का भी अधिक महत्व है। धनतेरस के दिन शुभ कार्य करने से आपके जीवन में धन, समृद्धि तथा सुख का आगमन होता है। आज हम आपको बताने वाले हैं कि आपको धनतेरस के दिन कौन - कौन से कार्य करने चाहिए जिससे माता लक्ष्मी खुश होंगी और आपको धन- धान्य से भर देंगी।

Dhanteras per jarur kare ye kaam
धनतेरस के दिन यह सामान अवश्य खरीदें - झाड़ू, धनतेरस के दिन घर या अपने दुकान में से पुरानी झाड़ू हटाकर उसके स्थान पर नई झाड़ू खरीद कर लाएं। झाड़ू में लक्ष्मी जी का स्थान माना गया है। इसलिए इस दिन झाड़ू खरीदना अत्यंत शुभ होता है। कलश, मान्यता है कि समुद्र मंथन के समय भगवान धनवंतरी भी उत्पन्न हुए थे और उनके हाथ में कलश था। यही कारण है कि धनतेरस के दिन कलश खरीदना शुभ तथा आवश्यक माना गया है। यह कलश ताबें, पीतल या सोने का भी हो सकता है। सोना तथा बर्तन, धनतेरस के दिन बर्तन खरीदे जाते हैं साथ ही सोना - चांदी खरीदना भी अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दिन बाजारों में तेजी से खरीदारी की मात्रा बढ़ती है। क्योंकि हर कोई नई धातु खरीदने के लिए धनतेरस का पावन दिन चुनता है।

शाम को दीपक जलाएं - धनतेरस पर अंधेरा होते ही अपने घरों तथा दुकानों आदि के बाहर दीपक अवश्य जलाएं। इससे धनतेरस के दिन से नकारात्मक प्रभाव तथा शक्तियां दूर होने लगेंगी। साथ ही इष्ट देव व माता लक्ष्मी आपके घर आने के लिए आमंत्रित होंगी।

श्रीयंत्र की करें पूजा - धनतेरस पर जब आप प्रदोष काल के समय पूजन करने बैठें तो श्रीयंत्र का पूजन करना गलती से भी ना भूलें। श्रीयंत्र की पूजा करने से आपके जीवन में सुख - समृद्धि सदा बनी रहती है। साथ ही माता लक्ष्मी की कृपा के साथ धन तथा वैभव बढ़ता है।

कुबेर जी की पूजा करें-  धनतेरस का दिन मुख्य रूप से कुबेर देवता तथा देवी लक्ष्मी जी की पूजा का होता है। यदि आप पूरी श्रृद्धा के साथ "ॐ यक्षाय कुबेराय वैश्रववाय, धन-धान्यधिपतये धन-धान्य समृद्धि मम देहि दापय स्वाहा" इस कुबेर मंत्र का जाप 108 बार करेंगे तो आपका धनतेरस पर्व अत्यधिक फलकारी साबित होगा।

करें दान - पूजा तथा खरीदारी आदि करने के अतिरिक्त आपको धनतेरस के दिन दान पुण्य का भी कार्य अवश्य करना चाहिए। इस दिन आपको दीपक, खीलें, बताशें, चावल, कपड़े आदि चीज़ों का दान करना चाहिए। जरूरतमंद लोगों को दान देने पर आपका धनतेरस का त्योहार भी शुभ तथा मंगलमय बनेगा।

नए खाते तथा बहीखाते - इसके अतिरिक्त व्यापार से जुड़े लोगों को धनतेरस के शुभ दिन अपने पुराने खातों को बन्द करके नए खाते तैयारी कर लेना चाहिए। बहीखाता पुस्तक को भी नए रूप से बनाकर उस पर शुभ लाभ लिखकर तथा स्वास्तिक बनाकर शुभारंभ करना चाहिए। उपरोक्त लिखित कार्य आपके धनतेरस का पर्व सुखमय तथा पावन कर देंगे। माता लक्ष्मी तथा भगवान कुबेर जी का आशीर्वाद आप पर सदैव बना रहेगा।

प्रेरणा शुक्ला
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment