Diwali 2023 Date : दिवाली कब है, जानें लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Last Updated 07 Nov 2023 11:26:05 AM IST

दिवाली हिंदूओं का सबसे बड़ा त्यौहार है। हमारे देश में इस त्यौहार को बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है। भारत में दिवाली के त्यौहार को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।


Diwali 2023 Date

Diwali 2023 Lakshmi Puja muhurat : यह त्यौहार काफी बड़ा पर्व माना जाता है। दिवाली का त्यौहार खुशियां बांटने का त्यौहार है। इस दिन लोग अपने- अपने घरों में दीप और लाइटें जलाकर घर में रोशनी करते हैं और घर को सजाते हैं। तो जानिए दिवाली का महत्व और लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त
 
दिवाली का महत्व - Diwali Significance
कार्तिक महीने की अमावस्या के दिन दिवाली का त्यौहार मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान राम चौदह साल के वनवास के बाद अयोध्या लौटे थे। तब अयोध्या वासियों ने घर में घी के दीये जलाए थे जिससे अमावस्या की काली रात भी रोशन हो गई थी। दिवाली को प्रकाशोत्सव भी कहा जाता है। दिवाली के दिन मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। धनतेरस, गोवर्धन पूजा, भैया दूज आदि त्यौहार दिवाली के साथ-साथ ही मनाए जाते हैं। कहा जाता है कि इस दिन दीप जलाकर रोशनी करने से मां लक्ष्मी घर में आती है। घर में खुशहाली लाने के लिए देवी लक्ष्मी की पूजा भी की जाती है। जो लोग व्यापार करते हैं उनके लिए यह पर्व एक विशेष महत्व रखता है। क्योंकि साल भर व्यापार करते हैं और एक दिन आता है महालक्ष्मी की आराधना करने का। इस दिन हम लोग अपने घर के अंदर सुबह से ही उठकर साफ - सफाई करते हैं। उसके बाद घर में गंगाजल का छिड़काव करते हैं। साफ वस्त्र धारण करते हैं। इस दिन भगवान गणेश जी, लक्ष्मी जी, यम और कुबेर का पूजन किया जाता है।

पूजा विधि - Diwali 2023 Lakshmi Puja Vidhi

  • दिवाली पूजन में सबसे पहले श्री गणेश जी का ध्यान करें।
  • गणपति को स्नान कराएं और फूल अर्पित करें।
  • इसके बाद देवी लक्ष्मी का पूजन शुरू करें।
  • मूर्ति में मां लक्ष्मी का आवाहन करें।
  • हाथ जोड़कर उनसे प्रार्थना करें कि वे आपके घर आएं।
  • मां लक्ष्मी को कुमकुम का तिलक लगाएं, जल, पंचामृत, धूप व दीप जलाएं।
  • अब माता के पैरों में गुलाब के फूल अर्पित करें।
  • माता की आरती के बाद परिक्रमा करें। 
  • उन्हें भोग लगाएं।
  • लक्ष्मी पूजन के साथ-साथ कुबेर देवता की भी पूजा की जाती है।
  • कुबेर की पूजा करने से घर में स्थायी सम्पत्ति में वृद्धि होती है और धन का लाभ होता है।  

     

शुभ मुहूर्त - Diwali 2023 date and puja time

  • लक्ष्मी पूजा का मुहूर्त- 12 नवंबर - शाम 5 बजकर 39 मिनट से शाम 7 बजकर 35 मिनट तक
  • प्रदोष काल में लक्ष्मी पूजा का  मुहूर्त  - 05 बजकर 39 मिनट से शाम 07 बजकर 35 मिनट तक
  • अमावस्या तिथि आरंभ -  12 नवंबर -दोपहर 2 बजकर 45 मिनट
  • अमावस्या तिथि समाप्त - 13 नवंबर - दोपहर 2 बजकर 57 मिनट ।

डॉक्टर पी के शास्त्री, भृगु ज्योतिष संस्थान
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment